बाहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खेडुआ पंचायत अंतर्गत शामडिंगा गांव में फुटबॉल मैदान पर शुक्रवार को शाम 5 बजे देश बांदना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी के साथ सोहराय पर्व का पारंपरिक ढंग से समापन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी लखविंदर मुंडा के नेतृत्व में किया गया। पर्व के अंतिम दिन गौ माताओं को खूंटे से बांधकर पारंपरिक नृत्य और गीतों के माध्यम से उत्सव मनाया