जायल: जायल के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Jayal, Nagaur | Nov 18, 2024 नागौर जिले के जायल कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका में सोमवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षा विभाग अधिकारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान जिले की कई टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। वहीं प्रतियोगिता के दौरान जायल के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे।