मुख्यमंत्री ने वाराणसी में अधिवक्ताओं से किया संवाद, बोलें आजादी की लड़ाई में अधिवक्ताओं का बहुत बड़ा योगदान
Sadar, Varanasi | May 27, 2024 वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को वाराणसी कचहरी के निकट रामआसरे वाटिका में अधिवक्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं ने देश व समाज के लिए खुद को समर्पित किया है। पीएम मोदी अधिवक्ताओं की प्राथमिकता में हैं और अधिवक्ता उनकी प्राथमिकता में हैं। आजादी की लड़ाई में अधिवक्ताओं ने प्रैक्टिस रोक कर देश को पूरा समय दिया था।