जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 10 फरवरी को होगी। आज 8 फरवरी शाम 5 : 30 बजे जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली जोसेफ जोनाथन ने बताया कि यह बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह की अध्यक्षता में 10 फरवरी को जिला पंचायत के सभा कक्ष में दोपहर 3 बजे आयोजित की गई है।