सोनो: डीएसएम कॉलेज झाझा की समस्याओं को लेकर अभाविप ने किया प्रदर्शन, प्राचार्य से की वार्ता
Sono, Jamui | Apr 1, 2026 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) झाझा के कार्यकर्ताओं ने डीएसएम कॉलेज झाझा में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार एक बजे प्राचार्य डॉ. अजफर शमसी से मुलाकात कर समाधान की मांग की। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिनंदन प्रजापति ने कहा कि यह कॉलेज 30 किमी क्षेत्र के छात्रों के लिए एकमात्र डिग्री केंद्र है। उन्होंने नए भवन निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग