महेशपुर: महेशपुर में आदिवासी सेंगेल अभियान के कार्यकर्ताओं ने जनजागरण बाइक रैली निकाली
आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से सोमवार 1 बजे करीब हासा - भाषा के विजय दिवस को लेकर जनजागरण बाइक रैली जिले के तीन प्रखंड महेशपुर, पाकुड़िया व अमड़ापड़ा में पाकुड़ सेंगेल अध्यक्ष लोबीन मरांडी की देखरेख में निकाला गया. जहां अमड़ापाड़ा से महेशपुर अंबेडकर चौक होते हुए पाकुड़िया की ओर बाइक रैली चली गई.