धनौरा: रक्षाबंधन को लेकर खाद्य विभाग की टीम ने गजरौला के कई स्थानों पर की छापेमारी, सैंपल जांच के लिए भेजे
रक्षा बंधन पर्व को लेकर प्रदेश भर में मिठाई एवं खाद्य वस्तुओं की दुकानों और दुग्ध डेयरियों पर छापामारी कर सैंपलिंग की जा रही है। सोमवार को अमरोहा जनपद के गजरौला में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) विनय कुमार के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।