छोटा पुष्करराज से विख्यात तीर्थराज धानेश्वर धाम में वैष्णव बैरागी सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को पाटोत्सव, सम्मान समारोह एवं विशाल आमसभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान हनुमान जी के मंदिर में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ, दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुई।