मिली जानकारी के अनुसार 20 अक्टूबर की शाम करीबन 4 बजे अचानक से मौसम ने करबत बदली और झमाझाम बारिश होने लगी। लगभग 20 मिनट तक हुई तेज बारिश ने किसानों के चेहरे पर रौनक ला दी। बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी ऐसा भारतीय किसान संघ ब्लॉक अध्यक्ष बीरमाल सिंह यादव का कहना है।