सिंघिया: पतैल गांव के बच्चों को करीब तीन किलोमीटर दूर दूसरे हरदिया पंचायत में स्थित विद्यालय में जाना पड़ रहा सरकार से मांग
सिंघिया प्रखंड अंतर्गत नीरपुर भररिया पंचायती पतैल गांव के दलित बच्चों को पढ़ाई करने में काफी परेशानी हो रही। पंचायत से करीब 3 किलोमीटर दूर हरदिया पंचायत के विद्यालय में जाना पड़ रहा। मौसम की मार बच्चे झेल रहे। ठंडी गर्मी और बरसात के समय बच्चों को विद्यालय जाने में काफी परेशानी होती है। गांव में विद्यालय बनवाने की स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार से किया मांग।