लोहरदगा: चंदलासो में बीमा एजेंट की हुई मौत, शव का किया गया पोस्टमार्टम
लोहरदगा जिला के कुडू थाना क्षेत्र के चंदलासो गांव के रहने वाले बीमा एजेंट की रविवार को अचानक से मौत हो गई। जिसके बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। घटना को लेकर स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि लोहरदगा जिला के कुडू थाना क्षेत्र के चंदलासो गांव निवासी स्वर्गीय बलकु राम के 55 वर्षीय पुत्र बीमा एजेंट दुखहरण राम घर में बैठे हुए थे।