लोहरदगा: कोलसिमरी में सर्पदंश से महिला गंभीर, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
लोहरदगा: कुड़ू थाना क्षेत्र के कोलसिमरी में एक महिला को सांप ने काट लिया है, जिससे महिला की स्थिति गंभीर हो गई है। महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां महिला का इलाज चल रहा है। जानकारी अनुसार कोलसिमरी निवासी गोविंद गोप की पत्नी सविता देवी अपने खेत में सभी फैमिली मिलकर धान में घास निकल रहे थे इसी क्रम में एक सांप ने काट कर भाग गया!