रानीगंज प्रखंड के रामपुर काॅलोनी चौक के समीप एनएच 327ई मुख्य सड़क पर स्थित पुल का एक साइड का बैरिकेडिंग ध्वस्त हो जाने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुल पर सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में राहगीरों और वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह स्थिति काफी समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया