पूरनपुर: ब्लॉक रोड गुरुद्वारा सिंह सभा में बॉर्डर क्षेत्र में हो रहे धर्मांतरण को लेकर आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस
हजारा थाना क्षेत्र के गांव बैल्हा, टाटरगंज सहित कई गावों में गरीब सिख समुदाय के लोगों को बहला फुसलाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। इसको लेकर मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा भी दर्ज किया है। इसी को लेकर आल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह मौजूद रहे।