मुशहरी: रामनवमी शोभायात्रा में हाथ में तलवार लिए घोड़े पर निकले विधायक, उमड़ी भीड़
मुजफ्फरपुर में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कन्हौली खादी भंडार रोड से निकली इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा इलाका जय श्री राम के नारों, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। इस दौरान नगर विधायक रंजन कुमार घोड़े पर सवार होकर हाथ में तलवार लिए शोभायात्रा का नेतृत्व करते नजर आए। वहीं सकरा से जदयू विधायक आदित्य कुमा