खगौल: दानापुर-दियारा पीपापुल पर लंबा जाम, जाम से लोगों की बढ़ी परेशानी
दानापुर और दियारा क्षेत्र के छह पंचायतों को जोड़ने वाला पीपापुल इन दिनों लगातार जाम की समस्या से जूझ रहा है जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम का मुख्य कारण पीपापुल से पानापुर दियारा की ओर जाने वाला ऊंचा चढ़ाव है। वहां फिसलन बढ़ गई है और चढ़ाई अधिक होने के कारण वाहन अक्सर फिसलकर पलट जा रहे हैं। इसी वजह से बार-बार यातायात बाधित हो