बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ की ओर से आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह धरना सहरसा स्टेडियम के समीप आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में राजस्व कर्मी एकत्रित हुए और सरकार के समक्ष अपनी मांगें मजबूती से रखीं। प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश भी व्यक्त किया और नारेबाजी की।