बहेड़ी: बहेड़ी शीशगढ़ मार्ग पर उनई मकरुका के पास साइकिल सवार ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, ग्रामीण की दर्दनाक मौत
बहेड़ी थाना क्षेत्र के उनई मकरुका गांव के पास बहेड़ी शीशगढ़ मार्ग पर आज 23 मार्च देर शाम करीब साढ़े आठ बजे साइकिल सवार ग्रामीण 48 वर्षीय वीरपाल पुत्र हीरालाल निवासी उनई मकरूका जानवरों का चारा लेकर आ रहा था कि तभी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से केजोरदार टक्कर मार दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया सीएचसी लाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।