हरसूद: वार्ड क्रमांक 9 के निवासियों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है
Harsud, Khandwa | Feb 17, 2026 नगर परिषद छनेरा नया हरसूद के वार्ड क्रमांक 9 में पीने के पानी के लिए रहवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीने के पानी की समस्या से परेशान वार्डवासी अपनी पीड़ा बताने मंगलवार दोपहर 12:30 बजे के लगभग एसडीएम कार्यालय नया हरसूद पहुंचे तथा एसडीएम आरसी खतेडिया को अपनी पीड़ा बताई।