डोमचांच प्रखंड क्षेत्र में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। गैस एजेंसी के बाहर शुक्रवार सुबह 9 बजे से ही लोगों की लंबी कतार लग रही है। कई लोग दो-दो दिन से गैस लेने के लिए लाइन में खड़े होने की बात बता रहे हैं, फिर भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।