भारतीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक, संत शिरोमणि श्री रामजी बाबा मेले का आयोजन माघ पूर्णिमा के अवसर पर नर्मदापुरम में शुरू हो गया। रविवार को करीब 10 बजे हजारों श्रद्धालुओ ने बाबा की समाधि स्थल पर पहुंचकर मनोकामना पूर्ति के लिए श्रद्धा और भक्ति के साथ निशान चढ़ाया।