नवाबगंज: बारादरी थाना क्षेत्र के चक महमूद में उधार दिए सामान के रुपये मांगे तो युवक को पीटा
बारादरी थाना क्षेत्र के चक महमूद में उधार दिए सामान के रुपये मांगे तो पडो़सी ने युवक की पिटाई कर दी। युवक की बहन बचाने आयी तो उसके कपडे़ फाड़ दिए। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। चकमहमूद निवासी युवक ने पडो़सी वासिफ को 24 हजार रुपये का मोबाइल का सामान उधार दिया था। रुपये मांगने पर वासिफ अभद्रता करने लगा।