मंगोलपुरी में हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद दिल्ली के बाहरी ज़िला पुलिस के स्पेशल स्टाफ की टीम ने मंगोलपुरी इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हथियारबंद अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी किसी बड़ी वारदात की फिराक में था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।