चेनारी: लावारिस हालत में खड़ा स्कॉर्पियो जल गया
Chenari, Rohtas | Mar 12, 2026 डुमरी गेट के समीप लावारिस हालत में खड़ी एक स्कॉर्पियो मे रहस्यमई ढंग से बुधवार की रात्रि में आग लग गई जिससे स्कॉर्पियो धू धू कर जलकर खाक हो गई इस संदर्भ में गुरुवार को 12:00 के करीब चेनारी थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस को घटनास्थल पर भेज कर मामले की जांच कराई जा रही है