हुज़ूर: नई मंडी के समीप 80 फीट रोड पर तेज़ रफ़्तार थार ने बाइक में मारी टक्कर, 3 दोस्तों की हुई मौत
Huzur, Bhopal | Nov 25, 2024 भोपाल की नई मंडी के पास स्थित ब्रिज के करीब 80 फीट रोड पर तेज रफ्तार थार जीप ने बाइक सवार तीन दोस्तों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक की मां बीमार हैं। उन्हें देखने के बाद तीनों ऐशबाग के लिए रवाना हुए थे। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।