इमादपुर थाना क्षेत्र के विशवम्भरपुर गांव निवासी स्व. बबन प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र राजू प्रसाद इस दुर्घटना के शिकार हुए।ऐसे में मानवता की सच्ची मिसाल पेश करते हुए जन सुराज पार्टी के नेता घनश्याम राय बिना देर किए मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अपनी गाड़ी से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार ले गए। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया।