टंडवा के गाड़ीलौग गांव के समीप शुक्रवार की शाम 6:30 के करीब एक डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया इस घटना में वहां में लोड डीजल सड़क किनारे बहाने लगा वही वहां में सवार चालक बाल बाल बच गया। डीजल टैंकर के पलटने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे चालक को बाहर निकल गया।