आरा: कोईलवर मोड़ स्थित मन भावन होटल के समीप दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई,एक की मौत
Arrah, Bhojpur | Mar 28, 2024 जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर मोड़ स्थित मन भावन होटल के समीप दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि एक बाइक पर सवार दो दोस्त बाइक सहित सड़क किनारे खड़े ट्रक के नीचे चले गए। हादसे में एक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर बैठा उसका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया।