आरा: दो बाइक के टक्कर में दो दोस्त हुए जख्मी,एक कि इलाज के दौरान मौत दूसरा पीएमसीएच रेफर,घटना मनभावन होटल के समीप
Arrah, Bhojpur | Mar 28, 2024 कोइलवर थाना क्षेत्र के मनभावन होटल के समीप दो बाइक के टक्कर में एक बाइक पर सवार दो दोस्त हुए जख्मी। एक कि इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई मौत जबकि दूसरे को पीएमसीएच किया गया रेफर। मृतक और जख्मी भदवर गांव के निवासी है। मृतक का नाम अर्जुन उर्फ सन्नी कुमार था जबकि जख्मी विक्रम मांझी है। दोनो कोइलवर बाजार जा रहे थे तब ही दुर्घटना हुई।