समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड में ब्लॉक से इमली चौक तक घंटों जाम लगा रहा। छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतारें लगीं और राहगीर परेशान हुए। इसी मार्ग से चीनी मिल, सुभाष चौक, मछुआ पट्टी रोड तथा रेलवे स्टेशन की आवाजाही होती है। सड़क किनारे गद्दी, बालू डिपो, धर्म कांटा, ई रिक्शा और सब्जी दुकानों के कारण आवागमन बाधित रहा।