भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल दिल्ली से वापस लौटते एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक पद से इस्तीफा देने कही बात
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद आज नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। यहां एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं और ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया। इसके अलावा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी उनकी आरती उतारी।बृजमोहन अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।