बहराइच: चंदपइया पुलिया के पास खेत से घर जा रही बुजुर्ग महिला को बाइक सवार ने मारी ठोकर, महिला की हुई मौत
बहराइच के थाना हरदी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला सुन्दरादेवी की मौत हो गई। सुन्दरादेवी अपने खेत से अपने घर तिलक पुरवा जा रही थी। तभी चंदपइया पुलिया के पास बाइक से टकरा गईं। जिससे बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।