बहराइच: बहराइच में मरी माता मंदिर परिसर में स्थित दुकान में लगी आग, दुकान जलकर हुई खाक, हुआ भारी नुकसान
बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र में स्थित मरी माता मंदिर परिसर में दुकान में आग लग गई। जिससे दुकान जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कोतवाली देहात पुलिस ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम को मौके पर बुलाया गया और आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग लगने से कोई जान-माल की हानि नहीं हुई। आग लगने से दुकान