बहराइच: कुड़वा में बीडीसी की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी की तहरीर पर तीन नामजद के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
बहराइच जिले के मोतीपुर के कुड़वा निवासी एक क्षेत्र पंचायत सदस्य की मामूली विवाद में सोमवार को कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को परिवार के लोग अस्पताल ले गए। जहा पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मोतीपुर पुलिस ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।