सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय नाबालिक छात्रा को भगाने के आरोपी पंडरिया निवासी 20 वर्षीय सुजीत साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक बीते मंगलवार को नाबालिक छात्रा को भागाकर सिलाफारी अपनी बहन के घर ले गया था जहां उसे रखा था। मामले को लेकर नाबालिक छात्रा की मां ने गुमला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।