चैनपुर: करकटगढ़ इको पार्क में वन विभाग द्वारा सेवा पर्व के तहत सफाई अभियान एवं पौधारोपण किया गया
चैनपुर के करकटगढ़ इको पार्क में वन विभाग के द्वारा सेवा पर्व के तहत सफाई अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। आज रविवार को 5 बजे वन विभाग के अधिकारी सोनू कुमार ने बताया कि वन विभाग के कर्मी द्वारा सफाई अभियान चलाया गया और लोगों को यह संदेश दिया गया कि अपने आसपास भी साफ सफाई जरूर रखें। इसके साथ ही वन विभाग के कर्मियों द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया।