सिरोंज: प्रमोद रघुवंशी स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के जिला सहसंयोजक नियुक्त
Sironj, Vidisha | Jul 29, 2025 स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त कार्यक्रम में संगठन की ओर से नए दायित्वों की घोषणा की गई। इस अवसर पर सिरोंज के सक्रिय समाजसेवी प्रमोद रघुवंशी को जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया। उनके मनोनयन पर क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। संगठन के पदाधिकारियों एवं मित्र मंडली ने उन्हें बधाई दी हे।