हाथरस: गांव सोखना के पास ऑटो में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, बच्ची और महिला घायल, पुरुष को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव सोखना भट्टे के पास बृहस्पतिवार दोपहर 12:30 बजे के लगभग तेज गति ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी इस दुर्घटना में बच्ची महिला एवं एक पुरुष गंभीर घायल हो गए जिनको राहगीरो की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया उपचार के दौरान रिटायर्ड रेलवे कर्मी व्यक्ति ने दम तोड़ दिया जबकि दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है!