ललितपुर: मसोंरा बैरियर से महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागने वाले दो अज्ञात बदमाशों को 24 घंटे के अंदर सदर कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल
ललितपुर मसोंरा बैरियर के पास हाईवे 44 पर तीन पहिया टैक्सी में बैठी महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागने वाले बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों को सदर कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है, उक्त मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, और दोनों को जेल भेजा गया है,24 घंटे के अंदर घटना का अनावरण किया गया है।