कटनी नगर: कुठला के देवडोगरा रोड पर बाइक की टक्कर से वृद्ध की हुई मौत, हादसे में बाइक सवार दो लोग भी हुए घायल
कुठला थाना अंतर्गत देवडोगरा रोड पर रविवार 10 बजे बाइक सवारों ने सायकल सवार वृद्ध को टक्कर मारदी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए वृद्ध रामकुमार कोरी 60 वर्ष की जिला अस्पताल में इलाज दौरान आज सोमवार सुबह 11 बजे मौत हो गई। वही बाइक सवार इंद्रजीत ठाकुर और अनिल पटेल घायल है। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।