बांसवाड़ा: विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां तेज, बांसवाड़ा ऋषिकुंज बस्ती में पोस्टर विमोचन, 1 फरवरी को भव्य कलश यात्रा का आयोजन
बांसवाड़ा शहर की ऋषिकुंज बस्ती में 1फरवरी रविवार को प्रातः 10 बजे से मंदारेश्वर गौशाला से खोडीयाल माता मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी। जिसको लेकर गुरुवार दोपहर 2 बजे बड़े रामद्वारा के संत श्री राम प्रकाश जी महाराज के सानिध्य में व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत पोस्टर और निमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया।