कप्तानगंज: अमवा मंदिर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ठेला चलाने वाले व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
रामकोला थाना क्षेत्र के अमवा मन्दिर के समीप मंगलवार देर रात को रामकोला-कसया मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ठेला चलाने व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए।किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुचीं पुलिस ने शव को इकठ्ठा करा कर पंचनामा बनवाया और परिजनों को सूचना दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।