कप्तानगंज नगर पंचायत के स्टेट बैंक के समीप एक खाली मकान में अज्ञात चोरों ने नगदी सहित लाखों का समान चुरा लिए और फरार हो गए। गृह स्वामी ने कप्तानगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी ।जिसपर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।