रतलाम नगर: फव्वारा चौक का नाम बदलने, मूर्ति स्थापना व नील गाय अभ्यारण की मांग को लेकर धाकड़ समाज का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
रतलाम शहर और जिले के धाकड़ समाज के लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में 12:00 प्रदर्शन किया। समाजजन फव्वारा चौक का नाम किसानों के आराध्य देवता धरणीधर भगवान के नाम पर रखने और वहां उनकी मूर्ति स्थापित करने की मांग को लेकर पहुंचे थे। इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की।