मारवाड़ जंक्शन: निम्बली गांव स्थित कृषि फार्म हाउस पर अज्ञात चोर 20 लाख के गहने लेकर फरार, पुलिस जुटी तलाश में
मारवाड़ जंक्शन के निम्बली गांव से सेदरिया कृषि फार्म हाउस रहवासी मकान से अज्ञात चोर मकान के ताले तोड़ अलमारी में रखें 20 तोला सोना और 2 किलो चांदी लेकर फरार हो गए, सूचना से पुलिस मौके पर पहुंची, अज्ञात चोर भैराराम सीवी के मकान को निशाना बनाया और 20 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया, पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।