मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन स्टेट हाईवे 61 बाईपास पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, चार लोग हुए घायल
स्टेट हाईवे 61 बाईपास पर तेज गति से आउवा की तरफ जा रही अचानक एक कार असंतुलित होकर पलट गई ,हादसे में कार में सवार 4 लोग गंभीर घायल हो गए ,सूचना से मारवाड़ थानां पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां एक बच्ची खुशबू पुत्री सेसाराम को पाली रेफर किया, हादसे में कंचन देवी ,शुभकरण ,और जितेंद्र निवासी सूर्य नगर भी घायल हो गए।