शुक्रवार दोपहर 1 बजे से सारनी में खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन संचालनालय खेल और युवा कल्याण मध्यप्रदेश के मार्गदर्शन में सारनी के विभिन्न खेल मैदानों पर संपन्न हुआ। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के शैलेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता 19 वर्ष आयु वर्ग के अंतर्गत आयोजित की गई,