गोड्डा: रामनगर फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध व्यक्ति की मौत, शिनाख्त नहीं हो पाई
Godda, Godda | Nov 3, 2025 सोमवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र के रामनगर फ्लाई ओवर में अज्ञात वाहन के धक्के से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी। उसे एम्बुलेंस की मदद से सदर अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मामला दर्ज कर सोमवार दोपहर उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव को अगले 72 घंटे तक सदर अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया।