रंका के मानपुर गांव दो युवकों की गिट्टी लदा ट्रेलर पलटने से दब कर हुई मौत के बाद दोनों युवकों का शव गढ़वा सदर अस्पताल से अंत्यपरीक्षण कराकर रविवार की शाम करीब 5बजे सौप दिया गया है। वही प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 50–50 हजार रुपये नगद और पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने 10–10 हजार रुपये की सहयोग राशि उपलब्ध कराया गया।