गुड़ामालानी: गुड़ामालानी पुलिस ने ऑपरेशन संपोलिया के तहत की कार्रवाई, 24 किलो 682 ग्राम अवैध डोडा पोस्त किया बरामद
गुड़ामालानी पुलिस ने ऑपरेशन संपोलिया के तहत कार्यवाही की। सीआई देवीचंद ढाका ने गुरुवार शाम 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन संपोलिया के तहत कार्यवाही की। वही बताया कि गोदारों की ढाणी गांधव कला की रहवासी ढाणी पर दबिश देकर ढाणी में छुपाकर रखे 24 किलो 682 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामदकर मुलजिम राजूराम पुत्र मोटाराम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।